दयाबेन की वापसी: 8 साल बाद फिर गूंजेगी ‘हे मां माताजी’ की गूंज? प्रोड्यूसर ने दिया जवाब,क्या दिशा वकानी करेंगी वापसी?,दिशा वकानी क्यों हुईं गायब,नया चेहरा या पुराना प्यार,
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो बना हुआ है। लेकिन बीते 8 सालों से दर्शक जिस किरदार की सबसे ज्यादा कमी महसूस कर रहे हैं, वो हैं – दयाबेन। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी 2017 से मैटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद से कभी वापसी नहीं हुई।
क्या दिशा वकानी करेंगी वापसी?
हाल ही में मीडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा –
“हम सभी चाहते हैं कि दयाबेन वापस आएं। दिशा वकानी ने शो को जो ऊंचाई दी है, वो कोई नहीं भूल सकता। लेकिन फिलहाल कुछ भी कन्फर्म नहीं है। अगर दिशा वापसी नहीं करती हैं, तो हम किसी नई एक्ट्रेस के साथ आगे बढ़ सकते हैं।”

दिशा वकानी क्यों हुईं गायब?
दिशा वकानी ने 2017 में मां बनने के बाद शो से ब्रेक लिया था। तब से लेकर अब तक शो में कई बार उनकी वापसी की चर्चा होती रही, लेकिन हर बार बात अधूरी रह गई। सूत्रों के मुताबिक, दिशा अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं और टीवी पर लंबे समय तक शूटिंग करना फिलहाल उनके लिए संभव नहीं है।
नया चेहरा या पुराना प्यार?
अब सवाल ये उठता है कि अगर दिशा वापसी नहीं करतीं, तो क्या मेकर्स नई दयाबेन लेकर आएंगे? इस पर असित मोदी का कहना है –
“शो को आगे बढ़ाना है, इसलिए हमें कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। फैंस के प्यार को बनाए रखने के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे।”

दयाबेन की वापसी को लेकर जहां एक ओर उम्मीदें हैं, वहीं सस्पेंस भी बरकरार है। दिशा वकानी लौटें या न लौटें, लेकिन उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अगर वह दोबारा शो में नजर आती हैं, तो यकीन मानिए, गोकुलधाम में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फिर से गूंजेगा –“हे मां माताजी!”