दिन भर इयरफोन लगा ने से बहरी हुई इन्फ्लुएंसर
दिल्ली, एजेंसियां. आजकल इयरपॉड और दूसरे इन-ईयर डिवाइस हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं, चाहे ऑफिस कॉल हो या वर्कआउट, हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि इनका ज्यादा इस्तेमाल हमारे कानों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर आरुषि ओसवाल ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह कड़वी सच्चाई शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दिल्ली आते हुए लगातार करीब 8 घंटे इयरपॉड पहनने के बाद अपने बाएं कान 45% सुनने की क्षमता से कान की नॉर्मल लग रहा था, वह अचानक एक हेल्थ इमरजेंसी में बदल गया।
डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सुधार की कोशिश के लिए उन्हें हार्ड मेडिसिन और कान में स्टेरॉइड इंजेक्शन देना होगा जो कि बहुत दर्दनाक प्रोसेस है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर वह अब हेडफोन से पूरी तरह दूर रहती हैं तो एक हफ्ते में सुनने की क्षमता वापस आने की संभावना है, उन्होंने अपने फॉलोअर्स को चेतावनी दी कि इयरफोन्स या हेडफोन्स को बहुत देर तक न पहनें।

ज्यादा इयरफोन का इस्तेमाल हानिकारक
विशेषज्ञ पहले से ही चेतावनी देते आए हैं कि तेज आवाज में लंबे समय तक हेडफोन का इस्तेमाल सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है।
कितनी तेज आवाज में इअरफोन से सुनें गाने
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है कि साउंड का लेवल 70 डेसीबल से कम रखें और एक बार में 60 मिनट से ज्यादा हेडफोन न पहनें। हालांकि आरुषि जैसे बहुत से लोग कई घंटे लगातार इयरपॉड का इस्तेमाल करते हैं जिससे कई बार स्थायी सुनने की हानि हो सकती है। कई बार मध्यम आवाज में भी कई घंटे सुनने से कान के अंदर के नाजुक बाल कोशिकाएं थक जाती हैं और समय के साथ ये नुकसान स्थायी हो सकता है। डिमेंशिया का भी खतरा हो सकता है।