दुबई में महाराष्ट्र के CM की बीवी अमृता फडणवीस का ट्रेडिशनल लुक, लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत,भारतीयता और ग्लैमर का मेल,सोशल मीडिया पर जमकर वायरल,
दुबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वे दुबई में एक खास कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने लाल साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस देसी अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है।
भारतीयता और ग्लैमर का मेल
लाल रंग की बनारसी साड़ी में अमृता फडणवीस ने जब स्टेज पर कदम रखा, तो हर किसी की नजरें ठहर गईं। मैचिंग ज्वेलरी, सजी हुई बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। विदेशी धरती पर भारतीय संस्कृति और परिधान को गर्व के साथ पेश करना अमृता की खासियत रही है।

दुबई में भारतीय संस्कृति की झलक
अमृता फडणवीस ने अपने लुक से न सिर्फ भारतीय पहनावे को प्रमोट किया, बल्कि यह भी दिखाया कि ग्लैमर और संस्कार एक साथ कैसे निभाए जाते हैं। दुबई जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इस तरह से भारतीय साड़ी पहनना देश की संस्कृति को सम्मान देने जैसा है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर यूज़र्स ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। “भारतीय नारी की असली पहचान”, “सादगी में सुंदरता”, “ट्रेडिशनल क्वीन” जैसे कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया।
