राहुल गांधी के आरोप पर फडणवीस का पलटवार: कहा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आपकी पीड़ा,झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से. डरियो”,राहुल गांधी के आरोप
नई दिल्ली/मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वोटिंग के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरा. इसके बाद सीएम सीएम ने खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया. फडणवीस ने कहा कि “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो.” राहुल गांधी, माना कि महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र हैं, जहां 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और
विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है.” फडणवीस ने कई चुनावी आंकड़ों को सामने रखते हुए कांग्रेस नेता को आईना दिखाया.
“झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से. डरियो “
राहुल गांधी, माना कि महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र है जहां 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस देवेंद्र फडणवीस जीती है. मेरे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से लगे पश्चिम नागपुर चुनाव क्षेत्र में 7% मतदाता (27065) बढ़े और वहां कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे चुनाव जीते. उत्तर नागपुर में 7% (29348) मतदाता बढ़े और कांग्रेस से नितिन राऊत जीते. पुणे जिले में वड़गांव शेरी में 10% (50911) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते, मालाड पश्चिम में 11% (38625) मतदाता बढ़े और आपके कांग्रेस पार्टी के असलम शेख जीते. मुंब्रा में 9% (46041) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड़ जीते.

राहुल गांधी के आरोप
सहयोगी दलों से भले ही नहीं, लेकिन अपनी ही पार्टी के असलम शेख, विकास ठाकरे, नितिन राऊत जैसे पुराने सहयोगियों से, इस द्वीट से पहले एक बार बात कर लेते, तो अच्छा होता. कम से कम कांग्रेस में संवाद के अभाव का इतना बुरा प्रदर्शन नहीं होता.