अजित पवार के जन्मदिन पर नागपुर में ‘पूर्वेचा उगवता सूर्य’ बना चर्चा का विषय,समर्थकों ने दिखाई ताकत,पूर्वेचा उगवता सूर्य’ का क्या है मतलब,विपक्ष का तंज, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार
नागपुर: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिन पर नागपुर में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शहर की सड़कों पर जगह-जगह ‘पूर्वेचा उगवता सूर्य’ (पूरब का उगता सूरज) लिखे भव्य बैनर और पोस्टर लगाए गए, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गए।
समर्थकों ने दिखाई ताकत
2 जुलाई को अजित पवार के जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए। इन पर लिखा गया था – “पूर्वेचा उगवता सूर्य अजितदादा पवार”, जो उनके राजनीतिक कद और भविष्य की ओर इशारा करता है।

पूर्वेचा उगवता सूर्य’ का क्या है मतलब?
‘पूर्वेचा उगवता सूर्य’ मराठी भाषा का वाक्यांश है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है – “पूरब का उगता सूरज”। यह शब्द इस्तेमाल कर समर्थकों ने अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का ‘भावी नेता’ बताया है, जो आने वाले समय में और भी ऊंचाई तक जाएंगे।

विपक्ष का तंज, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार
जहां एक तरफ कुछ विपक्षी नेताओं ने इस तरह के पोस्टरों को “अति उत्साह” बताया, वहीं अजित पवार समर्थकों ने साफ कहा कि यह बैनर जनता की भावनाओं का प्रतीक हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अजितदादा ही वह नेता हैं जो राज्य को नई दिशा देंगे।