कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून 2025 से EPFO 3.0 नामक एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (PF) की राशि को मोबाइल के माध्यम से तुरंत निकाल सकेंगे। यह सुविधा UPI और ATM के जरिए उपलब्ध होगी, जिससे पीएफ निकासी प्रक्रिया तेज, आसान और डिजिटल हो जाएगी। यह जानकारी श्रम मंत्रालय और राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के समर्थन से सामने आई है।
नए डिजिटल प्लेटफॉर्म को ईपीएफओ 3.0 कहा जा रहा है
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ कर्मचारियों को जून माह से डिजिटल सौगात देने जा रहा है. सौगात इस मायने में कि आप अपने प्राविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा मोबाइल से निकाल पाएंगे, पैसा आपके यूपीआई अकाउंट में आ जाएगा और आप मोबाइल से जैसे चाहे जहां चाहे पेमेंट कर सकेंगे और पैसा निकाल सकेंगे. इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म को ईपीएफओ 3.0 कहा जा रहा है. इस नए सिस्टम का मकसद पीएफ निकासी में कागजी कार्रवाई को खत्म करके डिजिटल प्रक्रिया को अपनाना है. रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ 3.0 के तहत ईपीएफओ के मेंबर अपने यूपीआई अकाउंट या एटीएम के जरिए 1 लाख रुपए की निकासी कर पाएंगे.

यूपीआई अकाउंट या एटीएम के जरिये है। लाख की निकासी कर पाएंगे
इस स्कीम का फायदा देश के 7 करोड़ पीएफ अकाउंट धारकों को होगा. दरअसल, यूपीआई अकाउंट और बैंक अकाउंट के साथ पीएफ अकाउंट का इंटीग्रेशन होने से लोग जब भी पीएफ से पैसा निकालने के लिए अमाउंट क्लेम करेंगे, उसका प्रोसेस तेजी से हो जाएगा. पहले पीएफ का पैसा निकालने में जो ज्यादा वक्त लगता था, वह अब नहीं लगेगा. ईपीएफओ सदस्य नए ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ और बाकी पर्सनल डिटेल अपडेट कर सकेंगे. ओटीपी की मदद से अपडेट पूरा किया जा सकेगा. लोगों को अब ईपीएफओ ऑफिस में कागज लेकर भटकने की जरूरत नहीं होगी. नए प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी कोई भी कंप्लेंट ऑनलाइन दर्ज करा पाएंगे. प्लेटफॉर्म ही कंप्लेंट का स्टेटस देखा जा सकेगा.
एटीएम से भी निकलेगा पीएफ में जमा पैसा
एटीएम से पीएफ का पैसा निकालने के लिए पीएफ अकाउंट होल्डर्स को विदड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे. यह बैंक के एटीएम कार्ड जैसा ही होगा. जितना पैसा निकालना है, उसे ऑनलाइन क्लेम करना पड़ेगा. जो कार्ड दिया जाएगा, वह पीएफ अकाउंट से लिंक रहेगा. क्लेम करने के 3 दिनों में पैसा कार्ड में आ जाएगा, जिसे एटीएम से निकाला जा सकेगा. हालांकि, अगर आप जॉब पर रहते हुए पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालना चाहते हैं, तो उसकी कुछ शर्तें हैं. शादी, लोन चुकाने, घर खरीदने जैसी स्थितियों में पीएफ का पैसा निकालने की इजाजत दी जाती है. उसमें भी एक तय राशि ही निकाली जा सकती है.

ईपीएफओ निकासी की प्रक्रिया:
-
- ऑनलाइन पोर्टल:
- EPFO की वेबसाइट (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) या UMANG ऐप पर UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- ‘Online Services’ टैब में जाएँ और ‘Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)’ चुनें।
- बैंक खाता सत्यापित करें, निकासी का कारण (जैसे मेडिकल, हाउसिंग, शिक्षा) और राशि दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें और क्लेम सबमिट करें।
- UPI/ATM (जून 2025 से):
- UAN को बैंक खाते से लिंक करें।
- EPFO-सक्षम ATM पर जाएँ, PF निकासी विकल्प चुनें, UAN और राशि दर्ज करें।
- OTP या अन्य सत्यापन विधि के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें।
-

ईपीएफओ के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की सौगात जून माह से,अब मोबाइल से निकाल पाएंगे पीएफ राशि
- ऑनलाइन पोर्टल:
- निकासी की सीमाएँ:
- आपातकालीन निकासी: मेडिकल इमरजेंसी के लिए कर्मचारी अपने हिस्से की राशि या 6 महीने के मूल वेतन और महंगाई भत्ते (DA) में से जो कम हो, निकाल सकते हैं।
- रिटायरमेंट से पहले: 54 वर्ष की आयु के बाद या रिटायरमेंट से एक वर्ष पहले 90% तक की राशि निकाली जा सकती है।
- बेरोजगारी: 1 महीने की बेरोजगारी के बाद 75% और 2 महीने बाद शेष 25% राशि निकाली जा सकती है।
- ATM निकासी सीमा: शुरुआत में 50% बैलेंस तक की निकासी की अनुमति होगी।