सबूत के साथ’ ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया [Operation Sidoor]

पीएम मोदी बोले- आतंकवाद सोची-समझी ‘युद्ध रणनीति’, उसी के अनुसार जवाब देंगे

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को ध्वस्त किए जाने तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात की. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में 22 मिनट के भीतर 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिया. ये सब कैमरे के सामने किया गया, ताकि कोई सबूत न मांगे.” माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यह बात उड़ी आतंकी हमले के बाद पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर की, तब विपक्ष ने इसके इसके सबूत सबूत मांगे थे.

प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद परोक्ष युद्ध नहीं, बल्कि सोची-समझी युद्ध रणनीति है और भारत उसी के अनुसार जवाब देगा. राज्य के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने मंगलवार को गांधीनगर में रोड शो किया. गांधीनगर में मंगलवार को रोड शो के दौरान गुजरात की दो बेटियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रतीकात्मक वेशभूषा में

आतंकवाद के ‘कांटे’ को निकालने का मन बना लिया है

हाल के वर्षों में, भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 में जम्मू-कश्मीर में एक रैली में कहा, “आतंकवाद को दफना दिया गया है और अब उसे लौटने नहीं दिया जाएगा।” इस बयान में सरकार की दृढ़ता झलकती है। 2019 के पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक और हाल ही में 2025 में ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम इस संकल्प का प्रमाण हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 9 ठिकानों को नष्ट किया, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “आतंकवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई” बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “वसुधैव कुटुम्बकम् हमारा संस्कार है, हम अपने पड़ोसियों के लिए भी खुशी चाहते हैं, लेकिन यदि आप हमारी ताकत को चुनौती देंगे तो भारत भी वीरों की भूमि है एक कांटा लगातार दर्द दे सकता है, है, भले ही शरीर कितना भी। भी मजबूत क्यों न हो. भारत ने ‘आतंकवाद के कांटे को निकालने’ का मन बना लिया है.” जम्मू-कश्मीर, असम, और मध्य भारत के जनजातीय क्षेत्र आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं। 2022 में ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में भारत 13वें स्थान पर था, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया

यह भी कहा प्रधानमंत्री ने

  • 1947 में कश्मीर में घुसने वाले मुजाहिदीनों को मार गिराना चाहिए था और यदि यह किया गया होता तो वर्तमान स्थिति उत्पन्न नहीं होती
  • सरदार पटेल की उस समय यह राय थी कि भारतीय सेना को तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक कि पीओके पर पुनः कब्जा नहीं कर लिया जाता. उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया गया.
  • आतंकवाद की विरासत 75 वर्षों से जारी है. पहलगाम हमला इसका भयावह रूप था.
  • तीन मौकों पर भारत ने पाक को निर्णायक रूप से हराया. सीधे सैन्य संधर्ष में वह नहीं जीत सकता.
  • सिंधु जल संधि के तहत नदियों पर बांध बनाए, लेकिन रखरखाव नहीं किया गया. 60 वर्षों तक गाद निकालने के कार्य की भी अनदेखी की गई

Author

  • flasahsamachar

    मेरा नाम Tanmay patil “मैं एक हिंदी न्यूज़ ब्लॉग लिखता हूं, पिछले 2 सालों से ताज़ा खबरें, राजनीति और समाज से जुड़ी सटीक व रोचक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूं।”

Leave a Comment