ग्रैंड विटारा S का CNG वर्जन लॉन्च
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने अपनी नई 2025 मारुति वग्रैंड विटारा S-CNG को लॉन्च कर दिया है।
इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं, जो पहले की तुलना में एक बड़ा सुरक्षा अपग्रेड दिया गया है. इसके अलावा इसमें अब इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलते हैं।
इसमें अब पीएम 2.5 एयर प्यूरीफायर के साथ डिस्प्ले, क्लेरियॉन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग डॉक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पीछे की खिड़कियों पर सनशेड, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, 60:40 स्प्लिट के साथ रीक्लाइनिंग सीट्स, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, ऑटो फोल्डिंग ORVM और सुजुकी कनेक्ट जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं।

ग्रैंड विटारा S का CNG का इंजन और माइलेज
इसमें मारुति का नया 1.5 लीटर K-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल पर 102 bhp की पावर और 136 Nm का टॉर्क देता है। जब इसे सीएनजी पर चलाया जाता है, तो यह 87 bhp की पावर और 121.5 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। कंपनी के मुताबिक, इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 26.6 किमी/किलो है। जो इसे एक दमदार माइलेज कार बनाती है। यह अब और ज्यादा सेफ्टी और सुविधा के साथ आई है, जिसमें 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड किया गया है। यह 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन से चलती है, जो बेहतरीन माइलेज देता है।