बिहार: ट्रेन ट्रैक पर चढ़ा नशे में ऑटो, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,कैसे हुआ हादसा टालने वाला कारनामा,रेलवे प्रशासन सतर्क,टला बड़ा हादसा
सीतामढ़ी [बिहार]:
सीतामढ़ी [बिहार]: के सीतामढ़ी-दरभंगा रेल खंड पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। घटना मेहसौल गुमटी के पास की है, जहां एक नशे में धुत ऑटो चालक ट्रेन ट्रैक पर ऑटो लेकर चढ़ गया। ठीक उसी समय विपरीत दिशा से एक ट्रेन आ रही थी। लेकिन ट्रेन पायलट की सतर्कता और सूझबूझ ने कई जिंदगियों को बचा लिया।
कैसे हुआ हादसा टालने वाला कारनामा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो ड्राइवर नशे की हालत में था और पटरी पार करने के बजाय सीधे ट्रैक पर ऑटो दौड़ाने लगा। तभी सामने से ट्रेन आ रही थी। लेकिन ट्रेन चालक ने समय रहते ट्रैक पर ऑटो को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा हादसा टल गया।
रेलवे प्रशासन सतर्क
रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन चालक की प्रशंसा की है और कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर कोई भी वाहन या व्यक्ति न आए, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।