राधिका यादव मर्डर केस: बेटी की कमाई बनी मौत की वजह? ताना, तनाव या साजिश, बड़ा खुलासा,गुरुग्राम में 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या,पुलिस जांच में खुलासा,क्या यह हत्या केवल तानों का परिणाम थी,
गुरुग्राम में 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने देश को झकझोर दिया है। आरोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस के सामने अपराध कबूल किया, लेकिन हत्या की वजह ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस के अनुसार, दीपक को गांव वालों के ताने कि वह “बेटी की कमाई खाता है”
परेशान कर रहे थे। राधिका ने कंधे की चोट के बाद प्रोफेशनल टेनिस छोड़कर एक टेनिस अकादमी शुरू की थी, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। लेकिन पिता को यह पसंद नहीं था।
पुलिस जांच में खुलासा
दीपक ने राधिका से अकादमी बंद करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके अलावा, राधिका की सोशल मीडिया रील्स और एक म्यूजिक वीडियो, जिसमें वह इनामुल हक के साथ नजर आई थीं, ने भी पिता को नाराज किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राधिका को सीने में चार गोलियां मारी गईं, जबकि दीपक ने पीछे से गोली मारने का दावा किया, जिसने पुलिस को संदेह में डाल दिया।
क्या यह हत्या केवल तानों का परिणाम थी,
या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी? दीपक की कहानी में कई विरोधाभास हैं, जैसे गांव वालों का दावा कि वह लंबे समय से गांव गए ही नहीं। पुलिस लव एंगल और ऑनर किलिंग की थ्योरी को खारिज कर रही है,

लेकिन पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव को मुख्य कारण मान रही है। इस केस में नए खुलासे और जांच से सच सामने आने की उम्मीद है।
1 thought on “राधिका यादव मर्डर केस: बेटी की कमाई बनी मौत की वजह? ताना, तनाव या साजिश, बड़ा खुलासा”