Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला ने चाय को बनाया ब्रांड, पूरे देश में लॉन्च की ‘वायरल स्ट्रीट ब्रांड’ फ्रेंचाइज़ी,डॉली चायवाला की पहचान,इंडिया की पहली वायरल स्ट्रीट ब्रांड,ब्रांड बनने का सपना हुआ पूरा,डॉली चायवाला ने कहा
सोशल मीडिया पर अपने अनोखे स्टाइल और चाय परोसने के अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाले डॉली चायवाला अब एक नए सफर पर निकल चुके हैं। उन्होंने अपने नाम को एक ब्रांड में तब्दील कर देशभर में ‘वायरल स्ट्रीट ब्रांड’ के नाम से चाय की नेशनल फ्रेंचाइज़ी लॉन्च कर दी है।
डॉली चायवाला की पहचान
डॉली चायवाला नागपुर के एक साधारण चायवाले थे, लेकिन उनका स्टाइलिश लुक, हेयरकट, और चाय सर्व करने का यूनिक अंदाज़ इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि वे एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। लाखों फॉलोअर्स और देशभर से मिलने वाला प्यार अब एक बिजनेस ब्रांड में बदल चुका है।

इंडिया की पहली वायरल स्ट्रीट ब्रांड
डॉली का दावा है कि यह भारत की पहली वायरल स्ट्रीट ब्रांड फ्रेंचाइज़ी है, जहां लोकल स्टाइल को नेशनल लेवल पर ले जाया गया है। अब उनकी चाय और ब्रांडिंग सिर्फ नागपुर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे समेत कई बड़े शहरों में फ्रेंचाइज़ी स्टोर खुलने वाले हैं।
ब्रांड बनने का सपना हुआ पूरा
डॉली चायवाला ने कहा –
“मेरे लिए ये सिर्फ चाय नहीं, एक सपना है। हर हाथ में कप हो और हर चेहरे पर मुस्कान, यही मेरा मिशन है।”

डॉली चायवाला ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया से मिली लोकप्रियता को ब्रांड में कैसे बदला जा सकता है। उनका यह कदम न केवल युवाओं को प्रेरित करेगा,