Nagpur: गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार ‘सेक्स वर्कर’ पर जानलेवा हमला रोज शिकार हो रहे लोग, पुलिस की लापरवाही का नतीजा

Nagpur: गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार ‘सेक्स वर्कर’ पर जानलेवा हमला रोज शिकार हो रहे लोग, पुलिस की लापरवाही का नतीजा,गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार,सेक्स वर्कर पर जानलेवा हमला

नागपुर: गंगा-जमुना में आनेवाले लोगों से हथियार दिखाकर लूटपाट करनेवाले अपराधियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी फैजान अनवर शेख (24) गंगा जमुना सिमेंट रोड और हिमांशु नामदेव चिचोड़कर (25) ओम नगर, भरतवाड़ा है

व्यवसायी रमेश देवांगन 22 जून की रात कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. गंगा जमुना मार्ग स्थित बालाजी मंदिर के सामने उसे बाइक सवार आरोपियों ने रोका. चाकू की नोंक पर धमकी देकर कार में रखे रुपए लूटकर फरार हो गए. रमेश ने घटना की लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया. क्राइम ब्रांच की यूनिट तीन को आरोपियों के लिप्त होने का पता चला. पीआई अनिल ताकसांडे और उनकी टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर बाइक तथा नगदी 6 हजार रुपए बरामद किए.

Nagpur: गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार 'सेक्स वर्कर' पर जानलेवा हमला रोज शिकार हो रहे लोग, पुलिस की लापरवाही का नतीजा
‘सेक्स वर्कर’ पर जानलेवा हमला रोज शिकार हो रहे लोग,

गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार

आरोपियों को पहले भी लूटपाट के प्रकरण में पकड़ा गया है. कुछ दिन पहले ही एक प्रकरण में रिहा हुए हैं. जमानत पर आते ही वारदात करने लगे, वह गंगा जमुना में आनेवाले लोगों से लूटपाट करते हैं. बदनामी के भय से पीड़ित शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं. इस वजह से सामने नहीं आती है. आरोपियों की कई करतूत सामने हाल में लकड़गंज पुलिस की लापरवाही से गंगा जमुना परिसर में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. देह व्यापार में लिप्त लोगों और अपराधियों से पुलिस की सांठगांठ है. वह कोई कार्रवाई नहीं करती है. गंगा जमुना चौकी सुलह केंद्र के तौर पर बदनाम हो गई है. आला अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है.

Nagpur: गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार 'सेक्स वर्कर' पर जानलेवा हमला रोज शिकार हो रहे लोग, पुलिस की लापरवाही का नतीजा
गंगा-जमुना में सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार

सेक्स वर्कर पर जानलेवा हमला

इसी बीच आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने सेक्स वर्कर को गला रेतकर गंभीर जख्मी कर दिया. 30 वर्षीय सेक्स वर्कर की काफी समय से आरोपी दुर्ग, छत्तीसगढ़ निवासी 40 वर्षीय रवि टंडन से पहचान है. छह माह से सेक्स वर्कर गंगा जमुना में रहती है. सोमवार सुबह रवि उसके पास आया, उसका सेक्स वर्कर से विवाद हो गया. वह गालियां देते हुए लात-घूसों से पीटने लगा. इसी दौरान चाकू निकालकर सेक्स वर्कर के गले पर वार कर दिया. उसे गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया. इस वारदात से सेक्स वर्करों में खलबली मच गई.

Author

  • flasahsamachar

    मेरा नाम Tanmay patil “मैं एक हिंदी न्यूज़ ब्लॉग लिखता हूं, पिछले 2 सालों से ताज़ा खबरें, राजनीति और समाज से जुड़ी सटीक व रोचक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूं।”

Leave a Comment