राहुल गांधी का बड़ा वार, ‘VOTE चोरी’ पर चुनाव आयोग ने बताया मनगढंत! क्या फंस गए राहुल. यहां पढ़ें

राहुल गांधी का बड़ा वार, ‘VOTE चोरी’ पर चुनाव आयोग ने बताया मनगढंत! क्या फंस गए राहुल. यहां पढ़ें ,क्या है पूरा मामला, चुनाव आयोग का जवाब: “सबूत दो या चुप रहो, BJP का हमला: “लोकतंत्र के खिलाफ साजिश”, क्या राहुल गांधी फंस गए हैं?,

लोकतंत्र खत्म हो रहा है, वोट चोरी हो रही है…” — राहुल गांधी का ये बयान आते ही देश की सियासत में भूचाल आ गया। उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) पर सीधा हमला बोला, कहा कि “BJP और ECI मिलकर लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं”। लेकिन जवाब में चुनाव आयोग ने ऐसा पलटवार किया कि राहुल का आरोप अब उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी ने दावा किया कि “देशभर में वोटर लिस्ट के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ हुई है”, खासकर कर्नाटक चुनाव का हवाला देते हुए। उनका आरोप था कि फर्जी वोटरों के ज़रिए चुनाव प्रभावित किए जा रहे हैं।

“ये देश के लोकतंत्र के लिए एटम बम जैसा खतरा है। अगर मतदाता ही फर्जी हैं, तो चुनाव का क्या मतलब?”

चुनाव आयोग का जवाब: “सबूत दो या चुप रहो

“ECI ने राहुल गांधी के आरोपों को “मनगढ़ंत और बेबुनियाद” बताते हुए साफ कहा है कि

“अगर आपके पास सबूत हैं तो शपथपत्र के साथ दें, नहीं तो जनता को गुमराह करना बंद करें।”

राहुल गांधी का बड़ा वार, 'VOTE चोरी' पर चुनाव आयोग ने बताया मनगढंत! क्या फंस गए राहुल. यहां पढ़ें

चुनाव आयोग ने राहुल से यह भी कहा कि वे उन सभी नामों की सूची सार्वजनिक करें, जो कथित तौर पर फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में शामिल या हटाए गए हैं।

BJP का हमला: “लोकतंत्र के खिलाफ साजिश”

BJP प्रवक्ता ने कहा:

  • “राहुल गांधी को जब चुनाव में हार सामने दिखती है, तो वे EVM, चुनाव आयोग और लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। यह देश को गुमराह करने की साजिश है।”

क्या राहुल गांधी फंस गए हैं?

अब सवाल उठता है, क्या राहुल गांधी के पास इस बड़े आरोप के लिए ठोस सबूत हैं?या फिर यह सिर्फ चुनावी माहौल गर्म करने का एक सियासी स्टंट था?

ECI के जवाब के बाद अब गेंद राहुल गांधी के पाले में है।अगर वे शपथपत्र के साथ सबूत नहीं देते हैं, तो यह मुद्दा उनकी साख को नुकसान पहुंचा सकता है।

राहुल गांधी का बड़ा वार, 'VOTE चोरी' पर चुनाव आयोग ने बताया मनगढंत! क्या फंस गए राहुल. यहां पढ़ें

“वोट चोरी” का आरोप छोटा नहीं होता, खासकर जब कोई राष्ट्रीय नेता इसे उठाए।लेकिन अगर बिना सबूत ऐसा किया जाए, तो यह लोकतंत्र नहीं बल्कि राजनीति की साख को गिराने का काम करता है।

Author

  • flasahsamachar

    मेरा नाम Tanmay patil “मैं एक हिंदी न्यूज़ ब्लॉग लिखता हूं, पिछले 2 सालों से ताज़ा खबरें, राजनीति और समाज से जुड़ी सटीक व रोचक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूं।”

1 thought on “राहुल गांधी का बड़ा वार, ‘VOTE चोरी’ पर चुनाव आयोग ने बताया मनगढंत! क्या फंस गए राहुल. यहां पढ़ें”

Leave a Comment