Shefali Jariwala’ कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली आखिरी सांस

Shefali Jariwala’कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली आखिरी सांस,अस्वस्थता की खबर,जीवन परिचय और करियरपरिवार और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया,पोस्ट-मार्टम और पुलिस की जांच

मुंबई में 27 जून 2025 की रात ‘कांटा लगा’ और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्हें तत्काल बीमार हालत में बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया

अस्वस्थता की खबर

रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और अन्य लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी

जीवन परिचय और करियर

  1. शेफाली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था ।
  1. 2002 में रेमेक म्यूज़िक वीडियो “कांटा लगा” से उन्हें रातों-रात प्रसिद्धि मिली।
  1. बाद में वह ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी बनीं और ‘नच बलिए’ जैसे रिएलिटी शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाईं
Shefali Jariwala' कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली आखिरी सांस
Shefali Jariwala’ कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन

परिवार और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया

अस्पताल से बाहर आते समय पराग त्यागी गहरे सदमे में नजर आए और वह टूटे हुए दिखाई दिए ।उनकी मां भी मृतक को अंतिम दर्शन देने पहुंचीं और भावुक हो गईं सिंगर मिका सिंह और ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी हिमांशी खुराना सहित कई सेलिब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर भावुक पुष्पांजलि अर्पित की

पोस्ट-मार्टम और पुलिस की जांच

मुंबई पुलिस ने उनके घर पर फॉरेंसिक टीम भेजी और पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है

शेफाली जरीवाला का अचानक निधन न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए, बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए गहरा सदमा है। उनके म्यूज़िक और रिएलिटी शो की वजह से बनी पहचान उन्हें हमेशा याद रखी जाएगी।

शेफाली जरीवाला का निधन

Author

  • flasahsamachar

    मेरा नाम Tanmay patil “मैं एक हिंदी न्यूज़ ब्लॉग लिखता हूं, पिछले 2 सालों से ताज़ा खबरें, राजनीति और समाज से जुड़ी सटीक व रोचक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूं।”

1 thought on “Shefali Jariwala’ कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में ली आखिरी सांस”

Leave a Comment