Urfi Javed: उर्फी जावेद का ब्यूटी के लिए दर्दनाक सफर, सूजे होंठ, बिगड़ा चेहरा और अब सच्चाई आई सामने,18 की उम्र से शुरू हुआ दर्दनाक सफर,चेहरे की हालत देख फैंस हुए परेशान,उर्फी ने दी युवाओं को चेतावनी
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके अतरंगी कपड़े नहीं, बल्कि उनका चेहरे का बदला हुआ लुक सुर्खियों में है। हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए और चेहरा असामान्य दिख रहा था। इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया।
18 की उम्र से शुरू हुआ दर्दनाक सफर
उर्फी जावेद ने खुद बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र से लिप फिलर्स लगवाना शुरू किया था। उस समय उन्हें लग रहा था कि इससे उनकी खूबसूरती बढ़ेगी, लेकिन धीरे-धीरे ये फैसला एक दर्दनाक अनुभव बन गया।
उन्होंने कहा –
- “मैं 18 की थी जब मैंने लिप फिलर कराना शुरू किया। तब मुझे कुछ नहीं पता था। बार-बार इंजेक्शन लेना अब असर दिखा रहा है।”

चेहरे की हालत देख फैंस हुए परेशान
जब उर्फी ने अपने सूजे हुए होंठ और बिगड़े चेहरे की तस्वीरें शेयर कीं, तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। कई यूज़र्स ने चिंता जताई और उर्फी को नेचुरल ब्यूटी अपनाने की सलाह दी। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ भी की कि उन्होंने अपने ब्यूटी एक्सपेरिमेंट्स के बारे में खुलकर बताया।
उर्फी ने दी युवाओं को चेतावनी
उर्फी ने अपने अनुभव के जरिए युवाओं को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड्स या ग्लैमर की दुनिया को देखकर किसी भी प्रकार का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट न कराएं। यह शरीर और चेहरे दोनों पर बुरा असर डाल सकता है।

1 thought on “Urfi Javed: उर्फी जावेद का ब्यूटी के लिए दर्दनाक सफर, सूजे होंठ, बिगड़ा चेहरा और अब सच्चाई आई सामने”