बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर में हाहाकार मचा हुआ है
पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की चपेट में है। सोमवार, 19 मई 2025 को सुबह तक शहर में 105.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरू सहित पूरे कर्नाटक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बेंगलुरू के निचले इलाकों, जैसे साई लेआउट, होरमावु, और सिल्क बोर्ड मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में भारी ——– जिससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले बच्चे बुरी तरह प्रभावित हुए, एक वायरल वीडियो में जलभराव के कारण तीन स्कूटी सवार लोगों के गिरने की घटना सामने आई, जो सड़कों की खराब स्थिति को दर्शाता है।
बेंगलुरू में भारी बारिश
तेज हवाओं और आंधी-तूफान ने कई पेड़ उखाड़ दिए , जिससे बिजली — रविवार को 110 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण कई घरों और वाहनों में पानी घुस गया। कुछ क्षेत्रों में बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
![bengaluru heavy rainfall ]](https://flashsamachar.in/wp-content/uploads/2025/05/bengaluru-heavy-rainfall--1024x576.jpg)
निवासियों की परेशानी और राहत कार्य
निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घरों में रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सोशल मीडिया पर निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। पॉश इलाकों में भी जलभराव की शिकायतें सामने आई हैं। नगर निगम ने जल निकासी के लिए पंप लगाए हैं, लेकिन अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था के कारण समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग ने 24 मई तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
बेंगलुरू में भारी बारिश : LIVE VIDEOS