प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ में देश-विदेश के लोगों से विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश और दुनिया भर के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 138वां एपिसोड होगा।

इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, एआईआर न्यूज की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर (Newsonair) मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

इसके अलावा, इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *