प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच टेलीफोन पर बातचीत, शांति के लिए संवाद और कूटनीति पर भारत का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।

बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण (human-centric approach) की पुष्टि की और भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि संघर्ष का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों में योगदान देने की भारत की तत्परता भी व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के परस्पर लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *