कतर के दोहा में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (ISSF World Championship) में भारत की निवेदिता वेलोूर नायर ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। निवेदिता ने 567-13x के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इस स्पर्धा में चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन ने स्वर्ण पदक और हंगरी की वेरोनिका मेजर ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारत की अन्य निशानेबाज मानवी जैन आठवें और सिमरनप्रीत कौर ब्रार 10वें स्थान पर रहीं।
टीम इवेंट में भी भारत का शानदार प्रदर्शन टीम स्पर्धा में निवेदिता नायर, मानवी जैन और सिमरनप्रीत कौर ब्रार की भारतीय तिकड़ी ने 1,682-33x के संयुक्त स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। इस जीत के साथ दोहा चैंपियनशिप में भारत का कुल पदकF tally बढ़कर सात हो गया है, जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।