मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के हामूखेड़ी में कुष्‍ठ रोगियों को मिठाई, पटाखे तथा उपहार किए वितरित

हामूखेडी में कुष्‍ठरोगियों के साथ मनाई दीपावली
हनुमान जी के पुराने मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन के ग्राम हामूखेड़ी स्थित कुष्ठधाम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई तथा उपहार भी वितरित किए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी स्‍वस्‍थ रहे और समृद्ध बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हामूखेडी स्थित पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णेाद्धार कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री जयसिंह दरबार, श्री संजय अग्रवाल, श्री प्रकाश यादव , श्री कमल बैरवा, श्री जगदीश पांचाल, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता,डीआईजी श्री नवनीत भसीन,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *