निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने आज राज्यसभा की 11 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बी. एल. वर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, बहुजन समाज पार्टी के रामजी और छह अन्य सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके अलावा, आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 1 खाली सीट पर उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की है। यह सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद से खाली हुई थी। इन सीटों के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *